कांके: झारखंड में झामुमो-भाजपा गठबंधन की चर्चा, कांग्रेस नेता के बयान से गरमाई राजनीति
Kanke, Ranchi | Feb 14, 2026 झारखंड की शांत पड़ी राजनीति में फिर एक बार नई सरकार की सुगबुगाहट तेज हो गई. राज्य में नए समीकरण के साथ सरकार के गठन की चर्चा तेज है. दावा किया जा रहा है कि 20 दिन के बाद झामुमो-भाजपा गठबंधन की सरकार बन जाएगी. इसे लेकर कांग्रेस के कद्दावर नेता के एन त्रिपाठी ने बयान दिया कि अमित शाह ने हरी झंडी भी दिखा दी.अंदर खाने सब कुछ तय है कुछ दिनों के बाद पूरी तस्वीर दिखेगी.