कांके: पहाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Kanke, Ranchi | Feb 14, 2026 पहाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर शनिवार दोपहर करीब एक बजे से तैयारी चल रही है। महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर कल सुबह साढ़े तीन बजे सरकारी पूजा के बाद भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालु दिनभर जलाभिषेक कर सकते हैं।