मिर्ज़ापुर: सेमरी गांव के सामने बस और स्कॉर्पियो की टक्कर के मामले में मंडलीय अस्पताल पहुंचे एसपी का बयान आया
विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के सामने बस और स्कॉर्पियो की टक्कर के मामले में मंडलीय अस्पताल पहुंचे एसपी सोमेन बर्मा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु बिहार से स्कॉर्पियो से प्रयागराज महाकुंभ गए थे लौटने के दौरान बस से टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो में सवार पांच लोगों में चार घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है