प्रखंड के टोटो थाना क्षेत्र के फोरी निवासी सत्यनारायण महतो पर उनके ही बेटे सुरज महतो ने चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सुरज मौके से फरार हो गया। बेटा खराब मोटरसाइकिल बनवाने की जिद कर रहा था और पिता धान बेचने के बाद बाइक बनवाने की बात कहा। इसी बात पर बेटे ने पिता को चाकू मार दिया।