बहराइच: शहनबाजपुर गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की हुई मौत
रिसिया इलाके के शहनबाजपुर गांव में बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और जांच में जुट गई है।