मध्यप्रदेश के राजगढ़ से रामदेवरा दर्शन कर वापस जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली आगोलाई के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को जोधपुर लाया गया।
हादसे में घायल हुए सभी लोगों को जोधपुर के मथुरा दास माथुर (MDM) अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत रात 1:00 बजे अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।
मंत्री शेखावत ने अस्पताल के निदेशक डॉ. विकास राजपुरोहित से घायलों के स्वास्थ्य को लेकर फीडबैक लिया और बेहतर इलाज व पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
Barmer, Barmer | Sep 8, 2026