पुरैनी: बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष ने किया क्षेत्र भ्रमण, कई जनप्रतिनिधियों से भी की मुलाकात
बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने बुधवार को पुरैनी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नरदह पंचायत में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष चानो मेहता से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके अलावा मुखिया रीता कुमारी सहित अन्य से भी मुलाकात कर पंचायत के विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की।