उपायुक्त की अध्यक्षता में पंडा धर्मरक्षिणी सभा के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय कक्ष में शनिवार के दोपहर 3:00 बजे किया गया। इस दौरान बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सुगम जलार्पण ,भीड़ मैनेजमेंट, शीघ्र दर्शनम व्यवस्था के अलावा पंडा धर्मरक्षिणी सभा के सदस्यों ने अपने-अपने सुझावों को उपायुक्त के समक्ष रखा।