बंजार: गुशैणी में स्टोर से लोहे की प्लेटें चोरी, आरोपियों की पहचान
Banjar, Kullu | Sep 10, 2026 गुशैणी के तरगाली से 3 सितंबर की रात तीन आरोपियों ने स्टोर से लोहे की प्लेटें चोरी कीं। पुलिस ने दो आरोपियों को घेलीगाड़ व लारजी का निवासी बताया है। तीसरे की भी पहचान हो गई है। आरोपी कार से फरार हुए और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।