कोंडागांव: भाजपा के 04 से 11 अक्टूबर तक आयोजित सदस्यता अभियान को लेकर विधायक ने कोंडागांव नगर से सदस्यता यात्रा रथ रवाना किया
भाजपा का सदस्यता अभियान 4 से 11 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। आज रविवार दोपहर 1 बजे विधायक लता उसेंडी की मौजूदगी में कोंडागांव नगर में स्थित भाजपा कार्यालय से सदस्यता यात्रा रथ को रवाना किया गया है। इस कार्यक्रम में भाजयुमो के कार्य समिति सदस्य ज्ञान प्रकाश चंद्राकर भी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 1000 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।