कोंडागांव: डोंगरीगुड़ा नयापारा में 42 वर्षीय ग्रामीण की ट्रांसफार्मर में डीओ लगाने के दौरान करंट लगने से हुई मौत
कोंडागाँव के डोंगरीगुड़ा नयापारा निवासी चैतराम सोरी पिता संपत शोरी की शनिवार की शाम 5 बजे अपने घर के पीछे स्तिथ ट्रांसफार्मर में डीओ लगाने के दौरान करेंट लगने से मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर रविवार को 1 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर विवेचना कर रही है ।।