कोंडागांव: सिटी कोतवाली में शांति समिति की बैठक संपन्न, पुलिस ने त्योहारों के दौरान सामुदायिक समरसता और शांति बनाए रखने की अपील की
आज रविवार दोपहर 12:30 बजे कोंडागांव पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीओपी, तहसीलदार और थाना प्रभारी के द्वारा सिटी कोतवाली में एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला कोंडागांव के सभी समाज प्रमुखों को आमंत्रित किया गया।बैठक में सभी उपस्थित समाज प्रमुखों से अपील की गई की वें त्योहारों के दौरान किसी भी समस्या के लिए कोंडागांव पुलिस को सूचित करें।