गाज़ीपुर: नूरपुर गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा चीखपुकार
गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के नूरपुरगांव में आज जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गया।मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल श्याम देव प्रजापति पुत्र महादेव प्रजापति खाना खा कर घर से कुछ अपने डेरा पर बैठा हुआ था। इस बीच नूरपुर गांव निवासी सनी पाण्डेय पुत्र रमाकांत पाण्डेय पहुंच गया। जहां पर श्याम देव प्रजापति से गाली गलौज के साथ मारपीट करने लगा।