गाज़ीपुर: लोकसभा चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनावी संग्राम है, चीन-पाकिस्तान भी विरोधी राग अलाप रहे है- मंत्री अनिल राजभर
गाजीपुर में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने प्रत्याशी के समर्थन में कैंपेन करने आये प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि यह चुनाव प्रदेश और देश का नहीं है बल्कि यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनावी संग्राम है । विश्व के तमाम देशों की निगाहें इस चुनाव पर लगी है। इसके साथ ही देश की विरोधी ताकते इस चुनाव पर नजर गड़ाये हुए हैं ।