गाज़ीपुर: नामांकन के पहलेदिन सत्यदेवयादव ने निर्दलप्रत्याशी के तौर पर किया नामांकन,आज कुल 19प्रत्याशियों ने खरीदे 27नामांकन फार्म
आज मंगलवार को गाजीपुर 75संसदीय लोकसभा क्षेत्र के नामांकन के प्रथम दिन सत्यदेव यादव ने निर्दल प्रत्याशी नामांकन किया। नामांकन के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के सम्मुख निर्दलीय प्रत्याशी सत्यदेव यादव पुत्र भीमल यादव, निवासी ग्राम सराय पीर मोहम्मद, पोस्ट-चौकिया गाजीपुर सदर तहसील सदर द्वारा 01 सेट में नामांकन पत्र भरकर दाखिल किया गया।