गाज़ीपुर: गाजीपुर में आज से 2024 लोकसभा चुनाव का नामांकन शुरू,प्रशासन की तैयारी पूरी,14 मई तक चलेगा नामांकन
गाजीपुर में लोकसभा चुनाव 2024 का आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गया है। नामांकन को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई हैं।कलेक्ट्रेट परिसर के तीनों तरफ से बैरिकेडिंग किया गया है।नामांकन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। नामांकन स्थल पर केवल प्रत्याशी के अलावा चार लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई है।