गाज़ीपुर: यूपी कॉप एप से एफआईआर कॉपी डाउनलोड कर पुलिस विभाग के नाम पर साइबर फ्रॉड पीड़ितों को बना रहे ठगी का शिकार,एसपी ओमवीर सिंह
गाजीपुर में साइबर फ्रॉड़ों ने एक नया तरकीब निकला है जिससे पुलिस विभाग के लिए भी मुसीबत बन गया है। यूपी कॉप एप से एफआईआर कॉपी डाउनलोड कर साइबर फ्रॉड पीड़ितों को कॉल करके मामले को निपटारा करने के एवज में पैसे की मांग कर रहे हैं। इस बात की जानकारी गाज़ीपुर एसपी ओमवीर सिंह ने दिया है। एसपी ने जनपद के लोगों को इस तरह के धोखे से बचने का अपील किया है।