गाज़ीपुर: कैथवली के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में गलत लेन से आ रहे पिकअप से टकराकर खाई में पलटा डीसीएम, 2 घायल
गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के कैथवली के पास तेज रफ्तार डीसीएम बाइक सवार को बचाने में गलत लेन से आ रही पिकप से टकरा कर खाई में पलट गई। जिसमें दो लोग बाइक सवार और डीसीएम चालक घायल हो गए। वहीं गाय लदी पिक चालक पिकअप को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।