फिरोज़ाबाद: फ़िरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने वाणिज्य कर कार्यालय पर जीएसटी विभाग की निगरानी का किया विरोध
शुक्रवार दोपहर दो बजे करीब जीएसटी कार्यालय दबरई पर फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम औद्योगिक इकाइयों के गेट पर जीएसटी विभाग द्वारा निगरानी के विरोध में एक ज्ञापन दबरई स्थित वाणिज्य कर कार्यालय पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर दिया गया।