फिरोज़ाबाद: सदर विधायक मनीष असीजा ने फिरोजाबाद जिले का बढ़ाया मान, लखनऊ में सभापति के रूप में ली मीटिंग
सदर विधायक मनीष असीजा ने फिरोजाबाद जिले का मान बढ़ाया है। शुक्रवार दोपहर सवा बारह बजे करीबन उप्र के स्थानीय निकायों की जांच समिति के सभापति के रूप में विधानसभा लखनऊ में चिकित्सा, परिवार कल्याण, सिंचाई एवं संसाधन तथा उच्च शिक्षा विभाग की मीटिंग लेते हुये अहम निर्देश भी दिये हैं। सदर विधायक फिरोजाबाद सदर में भी सक्रिय गतिविधि हर समस्या को लेकर बनाये हुये हैं।