फिरोज़ाबाद: रिजर्व पुलिस लाईन में एसएसपी द्वारा शुक्रवार को ली गई परेड की सलामी, पुलिसकर्मियों को लगवाई दौड़ और किया गया पुरस्कृत
शुक्रवार सुबह आठ बजे करीबन एसएसपी सौरभ दीक्षित द्वारा पुलिस लाइन फिरोजाबाद में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। तत्पश्चात उनके द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल की कार्यवाही करवाई गयी।