फिरोज़ाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव पुरा के पास बरहनाल रोड पर व्यक्ति की संदिग्ध मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
थाना सिरसागंज क्षेत्र गांव पुरा के पास बरनाहल रोड पर शुक्रवार सुबह दस बजे करीबन एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गयी। सूचना पर थानाध्यक्ष सिरसागंज वैभव कुमार सिंह पुलिस टीम संग पहुंच गये। शव की शिनाख्त मनोज पुत्र शिवदत्त निवासी घड़िया गणेश नगर, थाना बरनाहल जनपद मैनपुरी उम्र करीबन 40 वर्ष के रूप में हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।