सतबरवा: सेहरा गांव में बंद घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, दुर्गंध आने पर हुई घटना की जानकारी
सतबरवा प्रखंड अंतर्गत लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सेहरा गांव के एक बंद घर से एक युवक का सड़ा गला शव बुधवार को बरामद किया गया। शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलने पर लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर डेड बॉडी को फंदे से उतारा। युवक की पहचान इसी गांव के 30 वर्षीय सुनील भुइयां पिता शिव शंकर उर्फ हरहवा के रूप में हुई है।