बिहारीगंज: एफआईआर दर्ज करने में देरी और लापरवाही के मामले में थाना अध्यक्ष निलंबित
एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही पर मधेपुरा के बिहारीगंज थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी डॉ. संदीप सिंह ने यह कार्रवाई की है। चेन स्नैचिंग समेत कई मामलों में समय पर एफआईआर दर्ज नहीं करने की शिकायत मिली थी। वहीं पुरैनी थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर और भर्राही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पर भी कार्रवाई हुई है।