रिविलगंज: सरयू नदी में डूबे बीडीसी भीम सिंह का शव 36 घंटे बाद बरामद
रिवील गंज शमशान घाट पर शुक्रवार की देर शाम गोताखोरों के अथक प्रयास के बाद जलालपुर के बीडीसी भीम सिंह 65 वर्ष का शव करीब 36 घंटे बाद बरामद कर लिया गया । शव मिलते ही मौके पर लोगों की भी उमड़ पड़ी । वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।