आउटर सराज की होनहार बेटी शिल्पा ठाकुर ने अपनी मेहनत, लगन और प्रकृति प्रेम से पूरे भारत में अपनी अलग पहचान बनाई है।
जहाँ आज की युवा पीढ़ी अपना काफी समय मोबाइल और सोशल मीडिया में बिता रही है, वहीं शिल्पा ठाकुर ने बागवानी को अपना जुनून बनाया। उन्होंने अपने बगीचे को जिस मेहनत और खूबसूरती से तैयार किया है, उसे देखने के लिए आज दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।
यह सिर्फ एक बगीचा नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और आत्मनिर्भर सोच की खूबसूरत मिसाल है।
हमारी बेटियाँ किसी से कम नहीं। शिल्पा ठाकुर जैसी बेटियाँ पूरे आउटर सराज के लिए गर्व और प्रेरणा हैं।
आउटर सराज की बेटी शिल्पा ठाकुर को सलाम।
Kullu, Kullu | Sep 8, 2026