तरबगंज: फेसबुक पर BJP MLA की फोटो को सपा प्रत्याशी के स्टीकर पर लगाकर सपा को वोट करने की अपील के मामले में मुक़दमा दर्ज
तरबगंज से बीजेपी विधायक प्रेम नारायन पान्डेय ने फेसबुक पर तरबगंज की आवाज नाम से बने अकाउंट पर उनकी फोटो के साथ कैसरगंज लोकसभा से सपा प्रत्याशी भगत राम मिश्रा की फोटो लगी स्टिकर पर लगाकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करने के मामले में सोमवार को तरबगंज थाने पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।