तरबगंज: तरबगंज बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार घायल स्थानीय लोगों ने भेजा अस्पताल, बाइकचालक बाइक सहित मौके से फरार
तरबगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी टेपरा के पास बाइक की चपेट में आकर जेठासी निवासी ननकू यादव घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुँचाया। जबकि बाइक सवार बाइक समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय निवासी सुरेश मिश्र ने बताया कि बाइक चालक गढ़ी गांव के हैं। बाइक व सायकिल भिड़ंत के बाद सायकिल सवार को घायलावस्था में छोड़ बाइक सवार मौके से फरार हो गया।