तरबगंज: ए मेरे दुश्मनों जिसे तुम कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनते नहीं देखना चाहते थे वह सांसद बनकर तुम्हारी छाती पर दिल्ली में बैठेगा
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तरबगंज के सोनौली मोहम्मदपुर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐ मेरे दुश्मनों जिसे तुम कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनते नही देखना चाहते थे वो सांसद बनकर दिल्ली में उनकी छाती पर बैठेगा।महाभारत में भीष्म पितामह को हराने के लिए जिस तरह शिखंडी को आगे किया गया था वही उनके साथ भी दोहराया जा रहा।