तरबगंज: फेसबुक पर भाजपा विधायक प्रेमनारायण पांडेय की फोटो के साथ लगाया सपा प्रत्याशी का स्टीकर,सपा को वोट की अपील पर मुकदमा दर्ज
तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेमनारायण पांडेय ने फेसबुक पर तरबगंज की आवाज नाम से बने एकाउंट पर उनकी फोटो के साथ कैसरगंज से सपा प्रत्याशी भगतराम मिश्र की फोटो लगी स्टीकर लगाकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील पर तरबगंज थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।उन्होंने उक्त कृत को पार्टी व उनकी छवि को दूषित करने का दुस्साहस बताया है।