तरबगंज: वजीरगंज पुलिस ने शांति के लिए खतरा बने दो लोगों को किया पाबंद, भेजा उपजिलाधिकारी न्यायालय
वजीरगंज पुलिस ने शांति के लिए खतरा बने दो लोगों पर करवाई करते हुए उपजिलाधिकारी न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि राकेश यादव व राधेश्याम यादव निवासी गण अहिरन पुरवा भीतरी कोठा को शांतिभंग कि आशंका में पाबंद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की प्राथमिक चिकित्सीय जांच कराकर उन्हें उपजिलाधिकारी न्यायालय भेजा गया है।