टीकमगढ़: हरपुरा मड़िया गांव में एक व्यक्ति के साथ उसके ही परिवार के एक शख्स ने की मारपीट, पुलिस ने कराई एमएलसी
हरपुरा मड़िया गांव में आज एक व्यक्ति के साथ उसके ही परिवार के शख्स ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। घायल व्यक्ति ने बताया कि उसके ही चाचा के लड़के ने उसके साथ आपसी विवाद को लेकर मारपीट की है। घायल व्यक्ति थाने पहुंचा, पुलिस ने घायल व्यक्ति की जिला अस्पताल में एमएलसी कराई और फिर शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।