टीकमगढ़: मातोली गांव में सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
मातोली गांव में आज एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया गया कि व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से अपने खेत से अपने घर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में गांव में ही अचानक से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत नीचे जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। परिजन घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल टीकमगढ़ में लेकर आए हैं, जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।