मढ़ौरा: मढ़ौरा नगर पंचायत में सफाई कर्मियों का हड़ताल चौथे दिन भी जारी ,समझौते में लगी प्रशासन
Marhaura, Saran | Jul 14, 2026 मढ़ौरा नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई कर्मियों का हड़ताल चौथे दिन भी जारी रहा और मंगलवार की सुबह दस बजे तक कचरा का उठाव नही किया गया था वही नगर प्रशासन के द्वारा सफाई कर्मियों से संपर्क स्थापित करके समझौता की पहल की जा रही थी । कर्मियों के हड़ताल के कारण सड़क के दोनों किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ था और नगर क्षेत्र में चार दिनों के कचरे लगे हुए थे।