बाढ़: बाढ़ के राणा बिगहा में कचरा विवाद में खून-खराबा, युवक के पेट में चाकू घोंपा, हालत गंभीर
Barh, Patna | Apr 26, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली कचरा फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। सूत्रों से सुबह लगभग 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि मामला राणा बीघा इलाके का है, जहां राजीव कुमार नामक युवक पर कचरा फेंकने के विवाद में भूपी नाम के व्यक्ति ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।