भरथना: भरथना का युवक पुलिस मुठभेड़ में ढेर, इनामी बदमाश अंकित का शव घर पहुंचा, पुलिस सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार
शिकोहाबाद में एसओजी के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए ₹25 हजार के इनामी बदमाश अंकित उर्फ सीपू पुत्र किशन चन्द्र मोतीगंज भरथना का शव शनिवार दोपहर 4 बजे उसके घर पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसका अंतिम संस्कार कराया गया। गौरतलब है कि शिकोहाबाद में हुई मुठभेड़ में अंकित उर्फ सीपू और ₹25 हजार का इनामी थे।