ब्रेकिंग:
कंडोलिया धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।
पौड़ी के प्रसिद्ध कंडोलिया ठाकुर मंदिर में रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाबा कंडोलिया के दर्शन और आशीर्वाद के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों की मंदिर परिसर में लंबी कतारें लगी हैं। वहीं विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या पहुंची। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज रहा है।
Pauri, Garhwal | Jun 21, 2026