देवप्रयाग में 3 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार भी सीज।
पौड़ी पुलिस ने "ऑपरेशन प्रहार" के तहत नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए देवप्रयाग में 10.33 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे देहरादून से कम कीमत पर स्मैक खरीदकर पौड़ी में अधिक दाम पर बेचने के लिए ला रहे थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
Pauri, Garhwal | Jul 27, 2026