सरीला: जरिया थाना के पहरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 50 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के पहरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। जिसके बाद व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।