मानसी: श्रीराम जी ठाकुरबारी मानसी में BJP के नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित
श्री राम जानकी ठाकुरवारी मानसी के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी की मानसी मंडल की बैठक आयोजित, बैठक में कहा कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनी है। इस सरकार में तेजी से बिहार का विकास होगा। मानसी मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह व मंडल उपाध्यक्ष अवधेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं।