खालवा: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे एसपी अगम जैन, मिठाई बांटकर मनाई दीपावली
खंडवा। दीपावली के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान अधिकारियों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष खंडवा सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों को बधाई दी