सैथवार मल्ल महासभा के मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैथवार के अगवाई में महासभा की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के गोरखपुर इकाई के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने किया।बैठक में आगामी 1 नवंबर 2026 को गोरखपुर में जनपद स्तरीय विशाल क्षेत्रीय विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर रणनीति बनाकर चर्चा की गई। जिसमें यह तय किया कि राष्ट्रीय कमेटी एवं प्रदेश कमेटी अलग-अलग टीम बनाकर जिला एवं ब्लॉक के सभी पदाधिकारीयों के साथ घर-घर संपर्क कर निमंत्रण पत्र वितरित कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निमंत्रित करेंगे।गोरखपुर महानगर में भी गोरखपुर महानगर अध्यक्ष सतीश सिंह की अध्यक्षता में एवं वरिष्ठ जनों के साथ सभी वार्डों में निवास रत्न समाज के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।बैठक में सैथवार मल्ल महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह सैथवार को राष्ट्रीय लोक दल के द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष संतकबीर नगर बनाए जाने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से सैथवार मल्ल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैथवार,एस पी सिंह,राम सिंह मास्टर साहब,रमेश सिंह,जय प्रकाश सिंह,इ.आर.एल.सिंह,रमेश सिंह सैथवार,अमरनाथ सिंह,सतीश सिंह,संजय सिंह,मनीष सिंह,राजेश सिंह,राजन मल्ल,राहुल सिंह,राम सागर सिंह आदि लोग उपस्थित रहें
#SNewsliveGorakhaur
#Gorakhpur