रतनी फरीदपुर: सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 15 केंद्रों पर कदाचार मुक्त संचालन
जहानाबाद में 14 अप्रैल 2026 को सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा का प्रथम चरण 15 केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त सम्पन्न हुआ। लगभग 4 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने ऊँटा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय केंद्र का निरीक्षण कर जीरो टॉलरेंस के निर्देश दिए।