उपायुक्त ने जिले में हिट एंड रन की घटनाओं में कमी लाने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया है। आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सड़कों पर स्पीड ब्रेकर लगाने एवं अनुपयोगी स्पीड ब्रेकरों को हटाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मार्गों पर साइनेज एवं रिफ्लेक्टर लगाने को कहा है।