जमुई: गेनाडीह में तेज रफ्तार ऑटो पलटने से एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 21, 2026 जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां केवाल से लठाने जा रहा एक परिवार से भरा ऑटो गेनाडीह के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक पटना रेफर किया गया।