सिकंदरा: मिरगांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, आत्महत्या का प्रयास किया; पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के मिरगांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विधवा महिला हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लेकर निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या का प्रयास करने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और महिला को समझा-बुझाकर सकुशल नीचे उतार लिया। जानकारी के अनुसार मिरगांव निवासी सलीमन पत्नी स्वर्गीय नौशाद को प्रध