कटनी नगर: एसपी कार्यालय में सामूहिक राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का आयोजन, पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने किया गायन
अप्रैल माह के प्रथम कार्य दिवस आज 1 अप्रैल बुधवार सुबह 9:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राष्ट्रगान जन गण मन और राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ इस अवसर पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी और कर्मचारी इस सामूहिक गायन में शामिल हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करना और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है।