आगर: ग्राम जाख के कमल यादव को पुलिस ने भोपाल से सुरक्षित ढूंढ कर किया परिजनों के हवाले
पुलिस ने बिना बताए घर से गए 19 वर्षीय युवक कमल यादव को राजधानी भोपाल से सकुशल ढूंढ निकाला है। जाख गांव के रहने वाले प्रेम नारायण यादव के 19 वर्षीय बेटे कमल, बीती 8 जुलाई 2026 को अचानक बिना किसी को बताए घर से चले गए थे। परिजनों की शिकायत पर मुखबिर तंत्र की मदद से उनकी तलाश शुरू की थी। रविवार 3 बजे युवक को भोपाल दस्तियाब कर परिजनों को सोपा गया है।