देवघर: उपायुक्त ने आगामी रविवार को जेट परीक्षा के लिए सूचना भवन सभागार में की बैठक
देवघर प्रशासन आगामी रविवार को आयोजित होने वाली के जेट परीक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क और तैयार हैं ।इस संबंध में देवघर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बुधवार शाम 4:00 बजे सूचना भवन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां साझा की गई और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।