आरा: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पटना हाई कोर्ट ने सरकार से तीन सप्ताह में मांगा जवाब, सभी फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश दिया
Arrah, Bhojpur | Jul 23, 2026 गुरुवार को भरत तिवारी की मां आशा देवी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जबाब तलब किया है. जस्टिस अरुण कुमार झा की अदालत ने सरकार को तीन सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दायर करने का आदेश दिया है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज, वीडियोग्राफी, वायरलेस लॉगबुक, मोबाइल फोन का डाटा सुरक्षित रखने का आदेश दिया है.